Lawpulseindia: Most Imp 20 MCQ PS-IV BALLB 2ND YEAR
- Get link
- X
- Other Apps
तुलनात्मक संवैधानिक व्यवस्थाएं (Comparative Constitutions)
BA.LLB परीक्षा हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण 20 प्रश्न-उत्तर
1. ब्रिटेन का संविधान (British Constitution)
Q1. विश्व में किस देश का संविधान 'अलिखित' तथा 'विकसित' संविधान का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है?
उत्तर: ब्रिटेन (Great Britain) का संविधान।
Q2. "ब्रिटिश संसद सब कुछ कर सकती है, केवल स्त्री को पुरुष और पुरुष को स्त्री नहीं बना सकती।" यह कथन किसका है?
उत्तर: डी लोल्मे (De Lolme)।
Q3. ब्रिटेन में 'कानून का शासन' (Rule of Law) की सर्वोत्तम व्याख्या किसने की थी?
उत्तर: ए. वी. डायसी (A. V. Dicey)।
Q4. ब्रिटिश शासन व्यवस्था में 'सम्राट' और 'राजमुकुट' (Crown) में क्या मुख्य अंतर है?
उत्तर: सम्राट एक व्यक्ति है (जो नश्वर है), जबकि राजमुकुट शासन की सर्वोच्च संस्था है (जो अमर है)।
Q5. British संसद के उच्च सदन को क्या कहा जाता है और क्या इसकी सदस्यता वंशानुगत होती है?
उत्तर: 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' (House of Lords)। इसके कई सदस्यों की सदस्यता वंशानुगत होती है।
2. अमेरिका का संविधान (U.S. Constitution)
Q6. विश्व का प्रथम 'लिखित' और सबसे छोटा निर्मित संविधान किस देश का है?
उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का संविधान (इसमें मूल रूप से केवल 7 अनुच्छेद हैं)।
Q7. अमेरिकी संविधान में 'न्यायिक पुनरावलोकन' (Judicial Review) की शक्ति का उदय किस ऐतिहासिक वाद से हुआ था?
उत्तर: मार्बरी बनाम मैडिसन वाद (Marbury v. Madison, 1803)।
Q8. शक्ति पृथक्करण का सिद्धांत (Theory of Separation of Powers) किस देश के संविधान का मुख्य आधार स्तंभ है?
उत्तर: अमेरिका का संविधान (यह मोंटेस्क्यू के सिद्धांत पर आधारित है)।
Q9. अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन 'सीनेट' (Senate) में कुल कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर: कुल 100 सदस्य (प्रत्येक राज्य से समान रूप से 2 प्रतिनिधि)।
Q10. अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्ष के लिए होता है और कोई व्यक्ति अधिकतम कितनी बार राष्ट्रपति बन सकता है?
उत्तर: कार्यकाल 4 वर्ष का होता है और कोई भी व्यक्ति अधिकतम 2 बार ही राष्ट्रपति निर्वाचित हो सकता है।
3. फ्रांस का संविधान (French Constitution)
Q11. फ्रांस के वर्तमान 'पंचम गणराज्य' (Fifth Republic) का संविधान किस वर्ष लागू हुआ और इसके मुख्य सूत्रधार कौन थे?
उत्तर: 4 अक्टूबर 1958 को लागू हुआ; इसके मुख्य सूत्रधार जनरल चार्ल्स डी गॉल थे।
Q12. फ्रांस की शासन प्रणाली को 'अर्ध-अध्यक्षीय' (Semi-Presidential) क्यों कहा जाता है?
उत्तर: क्योंकि इसमें अध्यक्षात्मक (शक्तिशाली राष्ट्रपति) और संसदात्मक (प्रधानमंत्री व मंत्रिपरिषद) दोनों प्रणालियों का मिश्रण है।
Q13. फ्रांसीसी न्याय व्यवस्था में अधिकारियों के लिए कौन सी विशेष अदालतें होती हैं?
उत्तर: प्रशासनिक न्यायालय (Administrative Courts), जिनकी सर्वोच्च संस्था 'काउंसिल ऑफ स्टेट' है।
Q14. फ्रांस की संसद के दोनों सदनों के नाम क्या हैं?
उत्तर: उच्च सदन को 'सीनेट' (Senate) और निम्न सदन को 'राष्ट्रीय सभा' (National Assembly) कहा जाता है।
Q15. किस देश के संविधान को 'संकट काल का शिशु' या 'चार्ल्स डी गॉल का सिलवाया हुआ कोट' कहा जाता है?
उत्तर: फ्रांस के पंचम गणराज्य के संविधान को।
4. स्विट्जरलैंड का संविधान (Swiss Constitution)
Q16. आधुनिक विश्व में 'प्रत्यक्ष लोकतंत्र' (Direct Democracy) का घर या गढ़ किस देश को माना जाता है?
उत्तर: स्विट्जरलैंड (Switzerland) को।
Q17. स्विस शासन प्रणाली में कार्यपालिका की सबसे अनूठी विशेषता क्या है?
उत्तर: 'बहुली कार्यपालिका' (Plural Executive)। यहाँ संघीय परिषद में 7 सदस्य होते हैं और सबको समान शक्तियाँ प्राप्त हैं।
Q18. स्विस नागरिकों को प्राप्त 'लोकमत संग्रह' (Referendum) और 'आरंभक' (Initiative) के विधिक अधिकार क्या हैं?
उत्तर: इनके द्वारा जनता संसद के कानूनों को रद्द कर सकती है (Referendum) और स्वयं नए कानून का प्रस्ताव दे सकती है (Initiative)।
Q19. स्विट्जरलैंड की संघीय संसद के दोनों सदनों के नाम क्या हैं?
उत्तर: 'राष्ट्रीय परिषद' (निम्न सदन) और 'राज्य परिषद' (उच्च सदन)।
Q20. स्विस परिसंघ (Swiss Confederation) में कुल कितने कैंटन (राज्य) शामिल हैं?
उत्तर: कुल 20 पूर्ण कैंटन और 6 अर्ध-कैंटन (कुल मिलाकर 26 कैंटन) हैं।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment